लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। करियाना मंडी केसर गंज में चोरी का मामला सामने आया है। सिगरेट की होलसेल शॉप का शर्टर उखाड़कर करीब साढ़े 3 लाख की विदेशी सिगरेट की पेटियां चोरी कर चोर फरार हो गए। चार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर दो बाइकों पर आए।
चोरों ने आधे घंटे में वारदात को अंजाम दिया है। दो चोर दुकान के अंदर घुसे और दो चोरों ने बाहर रेकी की। दुकान में 16 ताले लगे थे, लेकिन किसी ताले को बदमाशों ने नहीं छेड़ा। चोरों ने सब्बल की मदद से शटर उखाड़कर चोरी की। सुबह चौकीदार ने फोन कर दुकान के मालिक को सूचित किया। जानकारी देते हुए दुकानदार नितिन ने कहा कि उसे सुबह चौकीदार ने फोन कर चोरी की घटना के बारे में बताया। वह रात को शटर के सभी ताले लगाकर गया था। रात ढाई बजे 2 बाइकों पर 4 चोर आए।
बदमाशों ने सब्बल की मदद से शटर उखाड़ दिया। पड़ोसी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। शर्टर काटने के बाद दो लोगों ने बाहर रेकी की और 2 चोर दुकान के अंदर घुसे। करीब आधा घंटा चोर दुकान में रहे। दुकान में जब वह आया तो वह दंग रह गया। सभी दराज खुले थे। रैक से माल गायब था। बदमाश कुल 3 लाख का माल ले गए। इस मामले संबंधी SHO गगनदीप सिंह ने कहा कि चोरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा
