Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाबः KAMOLA JEWELLERS की दुकान से गहने लेकर फरार चोर, देखें CCTV

पंजाबः KAMOLA JEWELLERS की दुकान से गहने लेकर फरार चोर, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के नूरवाला रोड पर चोरों ने कमौला ज्वैलर शॉप की दीवार में सेंध लगाकर लाखों के गहने लेकर फरार हो गए है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर जाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब 60 लाख के गहने चुराकर फरार हुए हैं।

चोर दुकान में पिछली साइड की दीवार को काटकर अंदर घुसे और दुकान से सोने-चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए। चोर कमौला ज्वैलर के पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रात साढ़े 12 बजे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कमौला ज्वैलर के मालिक को चोरी का सुबह पता चला जब वह दुकान पर आया। इस दौरान मालिक ने दुकान का शटर खोला तो देखा कि सब कुछ बिखरा हुआ पड़ा है। उन्होंने बताया कि चोरों ने चोरी के लिए कटर का इस्तेमाल किया।

नूरवाला रोड पर हुई 60 लाख को चोरी को लेकर पुलिस के रवैये से स्थानीय लोग काफी खफा हैं। लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र थाना जोधेवाल के तहत आता है। चोरी की सूचना पर 2 पीसीआर के कर्मचारी आए। मौका देखा और दुकान के पीछे काटी गई दीवार को बंद करने की हिदायत देकर चलते बने। लोगों ने खुद चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इकट्ठा की। उनका कहना है कि वारदात का पता लगाने के लिए सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस को मौके पर आना चाहिए था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -