Punjab Govt AD
HomePunjabPunjab News : चोर ने दिनदहाड़े घर में दिया वारदात को अंजाम,...

Punjab News : चोर ने दिनदहाड़े घर में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब,(अमृतसर): दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। यह चोरी की घटना मजीठा रोड स्थित नेहरू कॉलोनी में एक घर में हुई है। पीड़ित रवि कुमार निवासी नेहरु कालोनी ने बताया कि काम से 4.30 बजे के करीब घर आया तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि वह मेडिकल कालेज में 30 वर्षों से खाना बनाने का काम करता है। रवि कुमार ने बताया कि वह इस मकान में किराए पर रहता है। उसने बताया कि जब वह घर वापिस आया तो देखा कि घर के ताला टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान चोरी था।

उसने बताया कि घर से करीब 10 हजार रुपए की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक चोर ने वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते से घर के अंदर आया और वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे है और जांच कर रहे है।

उन्होंने कहा कि मजीठा रोड 88 फुट रोड पर नेहरू कॉलोनी के एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। करीब 60 हजार रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि जिस पर व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है, उसके घर की तलाशी ली तो उसके घर में चोरी का कोई सामान नही मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिस पर चोरी का आरोप लगाया है वह व्यक्ति घर पर नहीं है। हमने उसके परिवार के सदस्यों को पुलिस स्टेशन में बुलाया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिनदहाड़े घर में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -