Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः शरारती अनसरों ने की मां काली की मूर्ति खंडित, हिन्दू संस्थाओं...

पंजाबः शरारती अनसरों ने की मां काली की मूर्ति खंडित, हिन्दू संस्थाओं में रोष

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में बेअदबी के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं जिले के इलाका धुरी लाइन संतपुरा मोहल्ला में शरारती व्यक्तियों ने मां काली की मूर्ति को खंडित कर दिया। हालांकि यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। लेकिन सुबह जैसे ही इलाके के लोग मंदिर में पहुंचे तो वहां मां काली की मूर्ति खंडित मिली। जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर जिला पुलिस अधिकारी एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां, एसीपी राजेश शर्मा, एसीपी हरीश बहल पहुंचे।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी चेक किए, फिलहाल पुलिस को कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है। बता दें मंदिर में हुई इस बेअदबी के बाद इलाका निवासियों में भारी रोष है। शहर की धार्मिक हिन्दू संस्थाएं भी मौके पर पहुंची हैं। शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा और भानू प्रताप मंदिर में मौका देखने पहुंचे।

धार्मिंक संगठनों का कहना है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं है। बताया जा रहा है कि मंदिर में जो पुजारी रखा है वह रात के समय में मंदिर नहीं होता। मामला रेलवे लाइन के नजदीक होने के काराण घटना स्थल पर थाना जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। धार्मिक संगठनों ने पुलिस से आग्रह किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि समय रहते आरोपियों को न पकड़ा गया तो संघर्ष किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -