HomeHimachalपंजाबः बच्चों को बंधक बना तेजधार हथियारों से किया मां-बाप का कत्ल,...

पंजाबः बच्चों को बंधक बना तेजधार हथियारों से किया मां-बाप का कत्ल, लाइसेंसी राइफल सहित अन्य सामान लूटकर फरार हुए लुटेरे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां लूटपाट की वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों ने देर बच्चों को बंधक बनाकर उनके मां-बाप का तेजधार हथियारो से कत्ल कर दिया और घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। यह घटना थाना हरिके पत्तन से महज 100 मीटर की दूरी हुई है।

जहां अज्ञात लोगों ने पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह (60) व उसकी पत्नी राजबीर कौर का कत्ल दिया और घर में मौजूद पूर्व सैनिक की बेटी और पुत्रवधू को स्टोर में बंधक बनाकर 12 बोर की लाइसेंसी राइफल, चार अंगूठियां और कीमती घड़ी लूटकर फरार हो गए। आज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह मेंबर पंचायत भी था। सुखदेव सिंह का बेटा विदेश में रहता है। सुखदेव सिंह अपनी पत्नी राजबीर कौर, बेटी सिमरनपाल कौर व पुत्रवधू संदीप कौर के साथ रहता था।

बुधवार देर रात को सुखदेव सिंह कुर्सी पर बैठा टीवी देख रहा था कि जबकि पत्नी राजबीर कौर अपनी पुत्रवधू और बेटी समेत दूसरे कमरे में थे। रात करीब एक बजे अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए। आरोपियों ने कुर्सी पर बैठे पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या की। इस दौरान बेटी सिमरनपाल कौर व पुत्रवधू संदीप कौर को रस्सियों से बांधकर स्टोर में बंद कर दिया।

दूसरे कमरे में सो रही राजबीर कौर को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 12 बोर की लाइसेंसी राइफल, चार अंगूठियां, कीमती घड़ी व अन्य सामान लूट लिया। वीरवार सुबह सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी सतनाम सिंह, थाना हरिके पत्तन के प्रभारी हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की बेटी सिमरनपाल कौर, पुत्रवधू संदीप कौर से पूछताछ शुरू करते अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -