Punjab Govt AD
HomeMohaliपंजाबः सुबह-सुबह भयानक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर होने पर ओवरब्रिज से...

पंजाबः सुबह-सुबह भयानक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर होने पर ओवरब्रिज से गिरी PRTC की बस, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः  गोविंदगढ़ के नजदीक यात्रियों से  भरी पीआरटीसी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में सुबह सुबह भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक ओर ट्रैक्टर ट्राली के 3 हिस्से हो गए, वहीं बाद बस ओबरब्रज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। इस घटना में बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के समय बस में करीब 15 सवारियां बैठी हुई थी

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

बस चालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5:15 बजे वह अबोहर से मलोट की ओर जा रहा था कि जैसे ही वह गोविंदगढ़ के नजदीक पहुंचा कि अचानक उसकी बस की लाइट बंद हो गई और आगे पुल की लाइट भी बंद थी। जिस कारण उसे सड़क पर आगे जा रहा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। गुरप्रीत ने बताया की अंधेरा होने के कारण उसकी बस ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और बस ओबर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर करीब 4 फीट ऊंचाई से नीचे गिर कर पलट गई। बस चालक गुरप्रीत सिंह के अलावा ट्रैक्टर ट्राली पर सवार राजस्थान के गांव गदर खेड़ा निवासी भगत सिंह और गांव दौदा निवासी सुखपाल सिंह पुत्र बोहड सिंह घायल हो गए।

घटना के बाद सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से भगत सिंह और सुखपाल सिंह को रेफर कर दिया गया। गुरप्रीत सिंह के अनुसार घटना के समय बस में करीब 15 सवारियां बैठी हुई थी। जिनमें से एक महिला सवारी के भी हल्की चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली के तीन टुकड़े हो गए जबकि बस का भी भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही की घटना के वक्त बस पुल की ज्यादा ऊंचाई पर नहीं थी अन्यथा बड़ी जन-हानि हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -