.
Himachalपंजाबः शरारती तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा 

पंजाबः शरारती तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः कनाडा के बाद अब पंजाब में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। बीती रात शरारती तत्वों की तरफ से स्थानीय नगर कौंसिल और मार्केट कमेटी दफ्तरों के बीच बने पब्लिक पार्क में लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की तोड़फोड़ की। शरारती अनसर महात्मा गांधी की प्रतिमा का सिर वाला हिस्सा अपने साथ ले गए। बता दें कि इस पार्क को गांधी पार्क के नाम से भी जाना जाता हैं। इस घटना को लेकर शहर वासियों में भारी रोष हैं। घटना का पता चलते ही सैकड़ों लोग पार्क में एकत्रित हो गए और लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद थाना मुखी हरजोत सिंह मान पुलिस पार्टी सहित पार्क में पहुंचे और घटना की जांच की।

इस दौरान लोगों ने थाना मुखी को बताया कि पार्क की रामा मंडी बठिंडा में शरारती तत्वों की तरफ से स्थानीय नगर कौंसिल और मार्केट कमेटी दफ्तरों के बीच बने पब्लिक पार्क जिसको गांधी पार्क के नाम से भी जाना जाता हैं में लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की तोड़फोड़ करके उसका सिर वाला अपने साथ ले गए।

इस मामले संबंधी शहरी कांग्रेस प्रधान अशोक कुमार सिंगला ने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद जहां आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई हें वहीं शरारती तत्वों में पुलिस प्रशासन और सरकार का कोई डर नहीं रहा जिसके चलते रोजाना शहर में चोरी और लूट की वारदातें हो रही हैं।

उन्होंने प्रशासन और सरकार से इस घटना के जिम्मेवार दोषियों की गिरफ्तारी करके सख्त कार्रवाई की मांग। थाना मुखी ने लोगों को विश्वास दिलवाया कि वह शांति बनाकर रखें और दोषियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की तरफ से दोषियों की शिनाख्त के लिए शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं।

बता दें कि कनाडा के ओंटारियो स्थित रिचमंड हिला में भी स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को बीते दिनों क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। वहीं भारत ने बुधवार को इसकी गहरी पीड़ा व्यक्त की। कनाडा पुलिस ने नफरती हिंसा मानकर वारदात की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...