Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः रैली में SSP ने लगाए 'भगवंत मान जय' के नारे...

पंजाबः रैली में SSP ने लगाए ‘भगवंत मान जय’ के नारे…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। संगरूर में तैनात SSP मनदीप सिद्धू ने CM भगवंत मान जिंदाबाद के नारे लगाए। यह नारे संगरूर में साइकिल रैली के दिन लगाए गए। जिसमें CM भगवंत मान चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। एसएसपी ने जमकर मान की तारीफों के पुल बांधे। हालांकि इस पर अब विरोधी हमलावर हो गए हैं।

कांग्रेस ने कहा कि मनदीप सिद्धू संगरूर से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट हैं। वह अपनी पहली इलेक्शन रैली को संबोधित कर रहे हैं। संगरूर सीट से भगवंत मान लगातार 2 बार सांसद बने हैं। हालांकि दूसरी बार में विधायक चुने जाने और पार्टी को बहुमत मिलने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। इस सीट पर अब उपचुनाव होना है।

एसएसपी ने पहले पंजाब पुलिस की जय के नारे लगवाए। लोग धीरे बोल रहे थे तो एसएसपी ने इस पर नाराजगी भी जताई। इसके बाद तेज आवाज में लोगों से पंजाब पुलिस की जय करवाई। इसके बाद उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान की जय के नारे लगवाए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -