एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल
अमृतसर : जिले में बल कला में बीती रात मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की कार से भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जतिंदर सिंह के तौर पर हुई है। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि गत रात उनका बेटा दूध लेकर, जब घर वापिस आ रहा था तो, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके बेटे जतिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने सिविल अस्पताल में पहुंचे है। मृतक के परिजनों ने इंसाफ की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल रात उन्हें सूचना मिली थी कि अमृतसर में एक युवक की हादसे में मौत हो गई है और उसका पोस्टमार्टम करवाने आए है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।