Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः एनिमल फिल्म पर सिख यूथ फेडरेशन ने जताया ऐतराज, सेंसर बोर्ड...

पंजाबः एनिमल फिल्म पर सिख यूथ फेडरेशन ने जताया ऐतराज, सेंसर बोर्ड पत्र लिखकर की ये मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः बॉलीवुड फिल्म एनिमल के सीन पर सिख स्टूडेंट फेडरेशन ने आपत्ति जताई है। फेडरेशन के संरक्षक करनैल सिंह पीर मोहमद और प्रधान परमिंदर सिंह ढींगरा ने कहा कि फिल्म के आखिर में एक सीन में एक्टर रणबीर कपूर एक गुरसिख पर सिगरेट का धुआं छोड़ रहा है। वहीं एक अन्य सीन में वह गुरसिख की दाढ़ी पर चाकू रख रहा है। यूथ फेडरेशन ने इसको लेकर सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें दोनों विवादित सीन को फिल्म से हटाने की मांग की गई है।

फेडरेशन ने एनिमल फिल्म के फेमस गाने अर्जन वैली पर भी ऐतराज जताया है। अर्जन वैली को फिल्म में गुंडा और गैंगवार के लिए प्रयोग किया गया है, जबकि वो एक फाइटर था। फिल्म में प्रयोग होने वाले नाम कबीर पर भी एतराज किया गया है। फेडरेशन ने इन सारे सीन्स पर सेंसर बोर्ड को एक्शन लेने के लिए कहा है ताकि लोगों पर इसका बुरा प्रभाव न पड़े। एनिमल रिलीज से पहले रणबीर कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई संजू थी, जिसने वर्ल्डवाइड 586 करोड़ कमाए थे। वहीं उनकी दूसरी बेस्ट फिल्म 410 करोड़ कमाने वाली ब्रह्मास्त्र थी। अब एनिमल इन दोनों ही फिल्मों को पछाड़कर रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -