Girl in a jacket
HomePunjabMogaPunjab : रंजिश को लेकर दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, देखें...

Punjab : रंजिश को लेकर दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा। शहर के बधनी कलां बाजार में आपसी रंजिश के चलते एक सख्श ने रात को 3 दुकानों पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। जिससे आग इतनी भड़क गई की आग ने एक सख्श को अपने चपेट में ले लिया। वहीं, सारी घटना पास के लगे दुकान में सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से  करीब 8 लाख का नुकसान हो हुआ। पीड़ित महिला कई सालों से इसी जगह पर किराए की दुकान पर बुटीक के दुकान चलाते थी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने करीब 20 साल से बधनी कलां बाजार में किराए की दुकानों में बुटीक का काम करती थी। 

बीती रात को उसने अपनी दुकानों को ताला लगाकर अपने घर मोगा चली गई थी। सुबह करीब 04:00 बजे बाजार के किसी दुकानदार का फोन आया की आपके दुकान से धुआं निकल रहा है और लगता है कि अंदर आग लग गई है। जब मौके पर आकर देखा दुकान में आग लगी हुई थी लोगों की मदद से हमने दुकानों में लगी आग को बुझाया गया। पीड़िता ने बताया कि रछपाल सिंह के साथ पुरानी रंजिश हे उनके दुकान खाली करवा कर हमे किराए पर दे दिए थे। जिसके चलते रछपाल सिंह ने हमारी दुकान में आग लगा दी। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया करमजीत कौर के बयान के आधार पर रछपाल सिंह पर मामला दर्ज कर तलाश जारी है। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -