Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाब : 62 लाख रुपए की लूट मामले में हुआ चौकाने वाला...

पंजाब : 62 लाख रुपए की लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर:  पंजाब के अमृतसर में हुई 62 लाख रुपए की लूट एक मनगढंत कहानी निकली। पुलिस ने शिकायत करने वाले बाप-बेटा घरिंडा निवासी विकासबीर सिंह व बेटे बख्तावर सिंह को हिरासत में ले लिया है। यह पूरी कहानी बाप विकासबीर ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने जीजा अमरिंदरपाल सिंह रंधावा के आगे जीजा सर्बजीत सिंह के पैसे हड़पने के लिए रची थी। दरअसल, नगीना एवेन्यू न वासी सर्बजीत सिंह फिलहाल कनाडा में बसे हुए हैं। ACP सर्बजीत सिंह ने बताया कि यह 62 लाख रुपए आरोपी विकासबीर के जीजा अमरिंदर के आगे जीजा सर्बजीत सिंह के हैं। सर्बजीत सिंह ने गांव भकना कलां में अपनी 6 किल्ले 3 कनाल जमीन की पावर ऑफ अटर्नी आरोपी विकासबीर सिंह को दी थी। यह जमीन भकना कलां के गुरसेवक सिंह को बेची गई थी।

गुरसेवक सिंह ने 58 लाख रुपए के चैक और 62 लाख रुपए कैश दिया था। इतना कैश देख विकासबीर व बख्तावर के मन में लालच आ गया और पैसे हड़पने के लिए आरोपियों ने पूरी कहानी को रचा। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उन्हें शुरुआत में ही बाप-बेटे पर शक हो गया था। इसके बाद पुलिस ने बताए गए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपियों की तरफ से बताई गई इनोवा व अन्य सिडान कार कैमरे में नहीं दिखी।इसके बाद पुलिस ने छानबीन आगे बढ़ाई तो पता चला कि यह पैसे आरोपी के जीजा के आगे जीजा के हैं। फिर पुलिस ने गांव भकना कलां के गुरसेवक सिंह से संपर्क साधा। पूर्ण सबूत इकट्‌ठे करने के बाद पुलिस ने विकासबीर सिंह व बख्तावर से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने बता दिया कि यह पूरा मामला उनका गढ़ा गया है और पैसे हड़पने की नीयत से आरोपियों ने इस खेल को रचा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -