Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाब : पुलिस अधिकारियों पर भड़के शहनाज गिल के पिता, किया यह...

पंजाब : पुलिस अधिकारियों पर भड़के शहनाज गिल के पिता, किया यह ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख गिल के अपनी सिक्योरिटी टीम छोड़ने का मामला सामने आया था। जिसके बाद संतोख गिल ने मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस प्रशासन पर बड़े आरोप लगाए है। बातचीत के दौरान संतोख गिल कहते हैं कि उन्होंने कल अपनी सुरक्षा टीम छोड़ दी थी, जो घर के बाहर खड़ी है। उनका कहना है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे थे कि मैं सुरक्षा पाने के लिए ये सब कर रहा हूं। जबकि मेरे पास 2019 से ही सुरक्षाकर्मी है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, जब तक इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी यह नहीं बताएंगे कि उन्होंने सुरक्षा का कहां दुरुपयोग किया है या वे सुरक्षा के साथ क्या गलत कर रहे है। तब तक वे सुरक्षा वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा है कि जल्द ही बैठक के दौरान संगठन कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिसके बाद वे अपनी अगली कार्रवाई करेंगे। वहीं संतोख गिल के घर के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि बेशक संतोख गिल ने उन्हें घर से चले जाने के लिए कहा है।

लेकिन उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें घर के बाहर ही रहने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे सीनियर अधिकारियों ने उनसे कहा है, वह तब तक घर के बाहर खड़े होकर ड्यूटी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संतोख गिल उन्हें अपने साथ नहीं ले जाएंगे तो वह उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। जिसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी जाएगी और संतोख गिल उन्हें अपने साथ ले जाने के बाद ही कहीं जा पाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -