Punjab Govt AD
HomePunjabRaikotपंजाबः इंसानियत शर्मसार, कलयुगी बेटे ने पिता का किया क'त्ल

पंजाबः इंसानियत शर्मसार, कलयुगी बेटे ने पिता का किया क’त्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः पंजाब के भवानीगढ़ के पास गांव से देर रात इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बेटे ने घर में सो रहे पिता की तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कातिल बेटे का अढ़ाई महीने पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था, जिससे वह परेशान था। मृतक चरणजीत सिंह (64) मेहनत मजदूरी करता था, जबकि उसका हत्यारा बेटा मनप्रीत सिंह (26) प्लंबर है।

घटना की पुष्टि करते हुए थाना भवानीगढ़ एसएसओ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पुलिस को पता चला है कि मनप्रीत अपने तलाक के लिए अपने पिता चरणजीत को जिम्मेदार मानता था और कल रात करीब दो बजे गुस्से में आकर मनप्रीत ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देते हुए पिता की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -