दुकानदार पर तानी पिस्तौल, बंधक बना कर लूटा
अमृतसर : जिले के गांव नारायणगढ़ छेहरटा में लुटेरों द्वारा फ़िल्मी स्टाइल में लूट करने का मामला सामने आया है। यह घटना इलाके में स्थित sadiora jeweller नामक दुकान पर घटी है। जहा दिन दिहाड़े दो युवक ग्राहक बन कर दुकान में आए और ज्वैलर को लूट कर फरार हो गए।
जानकारी देते हुए पीड़ित ज्वैलर सरबजीत ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब दो व्यकित टोपिया पहन कर उसकी दुकान में आए और उसे सोने के आभूषण दिखाने को कहा। जिसके बाद मौका मिलते ही एक लुटेरे ने दातर काउंटर से छलांग लगा दी और दूसरे लुटेरे ने सरबजीत पर पिस्तौल तान दी और पति से सोना लूट कर फरार हो गए।
जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे दुकान के एक कमरे में बंधक बना लिया। लुटेरे अपने साथ रस्सिया भी लाए थे। सरबजीत ने किसी तरह खुद को छुड़ा कर एक लुटेरे को पकड़ने की कोशिश भी कि लेकिन वह भाग निकला।
हैरानी की बात यह है कि इस दौरान सरबजीत की चीख पुखर सुनकर भरते बाजार में कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया। स्थानीय पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और cctv खंगाल कर लुटेरों की तलाश मे छानबीन कर रही है।
