Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः पढ़े अहम खबर, किसानों ने इस हाईवे को किया बंद, सरकार...

पंजाबः पढ़े अहम खबर, किसानों ने इस हाईवे को किया बंद, सरकार के खिलाफ शुरू की नारेबाजी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : किसानों ने समराला बाईपास पर लुधियाना-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध शुरू कर दिया है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाई गई है लेकिन फिर भी किसानों ने इसका उल्लंघन करते हुए हाईवे पर धरना लगा दिया है। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बार-बार किसानों को धरना देने और राजमार्ग जाम करने से रोकने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित किसानों ने उनकी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियों  की तरफ से कोई कार्रवाई न करने का भारी विरोध करते हुए  सैकड़ों की संख्या में जुटे किसानों ने हाइवे को घेर लिया।

जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप्प हो गया और पुलिस द्वारा फिलहाल सभी यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन कादिया के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह गियासपुरा के नेतृत्व में हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के बार-बार ऐलान के बाद भी एक भी अधिकारी उनकी फसलों को हुआ नुकसान की गिरदावरी करने एक भी किसान के खेत तक नहीं आया है।

किसान इस बात का भी विरोध कर रहे थे कि राज्य की मंडियों में सरसों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे बिक रही है और उन्हें डर है कि मंडियों में गेहूं खरीदते समय भी किसानों की लूट हो जाएगी। जिसके लिए सरकार को अभी से ठोस कदम उठाना चाहिए और गेहूं की फसल में नमी की मात्रा में 16 प्रतिशत की छूट देने सहित बदरंग अनाज की छूट को बढ़ाकर 7 प्रतिशत करना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -