.
Himachalपंजाबः PSIEC के पूर्व डायरेक्टर को धमकी देकर मांगी फिरौती

पंजाबः PSIEC के पूर्व डायरेक्टर को धमकी देकर मांगी फिरौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब में लगातार पिछले कुछ समय से वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे है। गैंगस्टरो की ओर से फोन कर वीआईपी लोगों से लाखों की फिरौती की मांग की जा रही है। वहीं अब थाना कोतवाली इलाके में रहते पीएसआईईसी (पंजाब स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एंड कारपोरेशन लिमिटेड) के पूर्व डायरेक्टर को धमकाकर फिरौती मांगी गई। मामला कुछ महीने पुराना है, जिसकी डीएसपी रैंक के अधिकारी व साइबर क्राइम सेल ने जांच की। जांच के बाद मंगलवार को कोतवाली थाना पटियाला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज 

यह मामला पूर्व डायरेक्टर हिमांशु झा निवासी करिशना गली सरहंदी बाजार पटियाला की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ है। थाना कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर सर्बजीत सिंह चीमा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फिरौती मांगने वाला मोबाइल फोन स्विच आफ चल रहा है। इस नंबर का पता व अन्य डिटेल्स हासिल कर छापेमारी की जाएगी। 


पूर्व डायरेक्टर हिमांशु झा के परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता 

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मोती महल के करीबी रहे हिमांशु झा के परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता है। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हिमांशु झा को पीएसआईईसी का डायरेक्टर लगाया था। जनवरी 2020 से लेकर मई 2022 तक पद पर रहे, इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। हिमांशु झा के अनुसार पद पर रहने के दौरान उन्होंने कई गैरकानूनी अलाटमेंट व घोटालों का पर्दाफाश किया था, जिस संबंध में केस चल भी रहे हैं।

लगातार वाट्एसप के जरिये मिल रही धमकियां 

पिछले कुछ समय से लगातार वाट्एसप पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थी लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। 10 जून को उनके फोन पर काल आई, जिसने फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकियां दी। फोन काल करने वाला हरियाणवी भाषा में बात कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत कर केस दर्ज करवा दिया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...