- Advertisement -
spot_img
HomeHimachalBaddiपंजाबः भाजपा की बढ़ी मुश्किले, नेताओं पर FIR दर्ज

पंजाबः भाजपा की बढ़ी मुश्किले, नेताओं पर FIR दर्ज

अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर 4 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर ईंट- पत्थर चलाने के मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज कर ली है। दरअसल, पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया था। घटना के बाद किसानों ने अगले ही दिन अमृतसर रूरल एसएसपी कार्यालय को घेर FIR दर्ज करने की मांग रखी थी।

इस घटना में आधा दर्जन के करीब किसान घायल हो गए थे। अमृतसर में लोपोके के अंतर्गत आते गांव भट्‌टेवड में भाजपा नेता मुखविंदर सिंह माहल की तरफ से कार्यक्रम रखा गया था। जिसकी सूचना मिलने के बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता झंडे लेकर पहुंच गए। जिसके बाद गांव भिट्‌टेवड के मुख्य भाजपा प्रचारक जगबीर सिंह और केवल सिंह की किसानों के साथ बहस शुरू हो गई। पुलिस ने जांच के बाद नरिंदर सिंह की शिकायत पर दोनों के खिलाफ IPC 1860 के अंतर्गत धाराएं 323, 324, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के दिन पुलिस मौके पर मौजूद थी। लेकिन बहस के दौरान दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज और फिर धक्का मुक्की तक पहुंच गई।

पुलिस अभी दोनों पक्षों के बीच दीवार का काम कर रही थी। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर उठा किसानों पर बरसाने शुरू कर दिए। घटना के समय किसानों को बचाव करने के लिए वहां से भागना पड़ा। घटना में गुरवेल सिंह धोल, प्रगट सिंह ख्याल, बलकार सिंह काले घनूपुर आदि के गंभीर चोट लगी हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया और उपचार दिया गया। किसानों का आरोप है कि पुलिस बीच में खड़ी सिर्फ किसानों को रोक रही थी, जिसका फायदा उठा भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page