HomeHimachalBaddiपंजाबः वंदे भारत ट्रेन को लेकर तैयारियां शुरू, राज्यपाल बनवारी लाल और...

पंजाबः वंदे भारत ट्रेन को लेकर तैयारियां शुरू, राज्यपाल बनवारी लाल और सांसद औजला दिखाएंगे हरी झंडी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब के लोगों के लिए नए साल पर तोहफा मिला है। 2 वंदे भारत ट्रेन हरियाणा-पंजाब को मिलने जा रही है। इनमें से एक गाड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर हरियाणा-पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के मां वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन तक जाएगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। हालांकि, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सांसद गुरजीत सिंह औजला इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से दिल्ली तक पहुंचने में 5.45 घंटे का सफर तय करेगी। वंदे भारत पहले दिन 11.45 पर रवाना होकर शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं रूटीन में ट्रेन अमृतसर से 8.05 पर रवाना होगी और 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना और अंबाला कैंट इसके स्टॉपेज होंगे। वंदे भारत ट्रेन का स्वर्ण शताब्दी से ज्यादा किराया है जबकि समय का फर्क सिर्फ 25 मिनट का है। स्वर्ण शताब्दी भी अमृतसर से दिल्ली के लिए पसंदीदा ट्रेन है।

जिसमें आम लोगों के साथ साथ व्यापारी वर्ग सफर करता है। यह ट्रेन अमृतसर से सातों दिन शाम 4.50 पर चलती है और रात के 11.50 पर दिल्ली पहुंचती है। वहीं वंदे भारत ट्रेन सुबह 8.05 पर रवाना होगी और 1.30 पर दिल्ली पहुंचेगी। शाम को दिल्ली तक निकलने के लिए ट्रेन का इंतजार करने वाले लोगों को मदद मिलेगी लेकिन चेयर कार का 1. 4 गुना किराया और एग्जेक्टिव क्लास का 1.3 गुना ज्यादा किराया लोगों को निराश कर सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -