Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाबः अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप को लेकर पुलिस का आया बड़ा...

पंजाबः अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप को लेकर पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को आज अमृतसर एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोक लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह लंदन जाने की फिराक में थी। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का बयान सामने आया है। दरअसल, किरणदीप कौर को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में पुलिस अधिकारी कमलजीत संधू भी अमृतसर एयपोर्ट पर पहुंच गए है। हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने किरणदीप कौर के रोके जाने के मामले में और उससे की जा रही पूछताछ को लेकर चुपी साध रखी है। वह यह कह हुए दिखाई दे रहे है कि वह अपनी ड्यूटी करने आए है। किरणदीप कौर को लेकर जो भी तथ्य सामने आएंगे वह मीडिया के सामने रखे जाएंगे। सूत्रों के अनुसार किरण दीप कौर को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया हुआ है, जिसके मुताबिक किरण को पंजाब में ही रहना होगा।

गौर हो कि अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर एनआरआई है और कहा जा रहा है कि अब भी वह विदेश जाने की तैयारी में थी। पुलिस को किरणदीप कौर के विदेश जाने की जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने एयरपोर्ट पर ही किरणदीप कौर को रोक लिया।  बताया जा रहा है कि अमृतसर एयरपोर्ट से किरणदीप बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट से रवाना होने वाली थी। बता दें कि अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में UK की एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी। फरवरी में अमृतपाल से शादी के बाद किरणदीप कौर पंजाब ही रहने लगीं और इन दिनों अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहती हैं। किरणदीप की पारिवारिक जड़ें जालंधर में बताई जाती हैं। किरणदीप और अमृतपाल की शादी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा गठित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के महीनों बाद हुई थी।

पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों उसकी पत्नी किरणदीप कौर से पूछताछ की थी। ये पूछताछ अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के सिलसिले में की गई थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि अमृतपाल को 35 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है। सूत्रों ने कहा कि पंजाब पुलिस फंडिंग तंत्र का पता लगाने के लिए अमृतपाल, उनकी पत्नी, पिता और अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों की भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अमृतपाल सिंह ने विदेशी स्रोतों से मिले पैसों को खर्च कर अपने और अपने आदमियों के लिए नई एसयूवी खरीदी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -