लुधियानाः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर देर रात भारी हंगामा हो गया। जहां इमरजेंसी के बाहर पुलिसकर्मी ने व्यक्ति से प्रवासी व्यक्ति को थप्पड़ मरवाए। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, थाना पीएयू का एक कर्मचारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक प्रवासी की किसी व्यक्ति से पिटाई करवा रहा था। यह वीडियो मौके पर मौजूद पत्रकारों ने रिकॉर्ड कर ली। हालांकि, जब उक्त पुलिस अधिकारी से इस बारे में सवाल पूछा गया तो वह भी शराब के नशे में थे, इस दौरान उसने स्वीकार किया कि थाने में बैठकर उसने शराब पी थी।
इस बीच जब प्रवासी शख्स से थप्पड़ मारने का कारण पूछा गया तो वह पत्रकारों को थाने आने की बात कहकर मौके से खिसकता नजर आया। हालांकि, पहले उक्त प्रवासी को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति से जब सवाल पूछा गया तो वह इस बात को नकारता हुआ सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्डी में घुस गया। लेकिन मौके पर बनाए गए वीडियो की रिकॉर्डिंग में साफ दिख रहा था कि किस तरह पुलिसकर्मी की मौजूदगी में प्रवासी शख्स की व्यक्ति द्वारा पिटाई की जा रही है। जबकि उक्त प्रवासी को ले जाने वाला पुलिसकर्मी भी शराब के नशे में था। जो कि शराब का टेस्ट करवाए जाने संबंधी सवाल से भागता हुआ नजर आया।