अमृतसर। शहर के रामदास में बीते दिन गैंगस्टर रिंदा को 5 करोड़ रुपए की फिरौती नहीं देने पर आढ़ती सुरजीत सिंह को उनके 2 गनमैनों की मौजूदगी में 2 बाइक सवार गोली मारकर फरार हो गए थे। आरती सुरजीत सिंह को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद आज आढ़ती ने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की।
इस मौके आरती सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर रिंदा और हैप्पी पशियां की फिरौती के लिए विदेशी नंबरों से फोन आ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने रामदाश पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अचानक एक मोटरसाइकिल सवार ने उन पर गोली चला दी। उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिसे लेकर उन्होंने रामदास पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी और मांग की थी कि जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।
इधर, मामले बारे एसएसपी अमृतसर देहात चरणजीत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद मामले बारे जांच की जा रही है। इसके बाद उन्हों ने कहा कि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा
