अमृतसर : बीएसएफ की खुफिया विंग को सीमावर्ती इलाके में एक संदिग्ध पैकेट की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और संदिग्ध इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार 3 मई की रात लगभग 10:45 बजे तलाशी के दौरान जवानों ने 1 पैकेट (कुल वजन- 460 ग्राम) हेरोइन बरामद हुआ।

जो पीले रंग के चिपकने वाले टेप से लपेटा हुआ था और 1 छोटी टॉर्च काले रंग के चिपकने वाले टेप से बंधी हुई थी, पैकेट के साथ एल्युमीनियम की एक अंगूठी भी लगी हुई मिली। यह हेरोइन हरदो रतन गांव से सटे एक कटी हुई फसल के खेत से बरामद हुई है। बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्र के पास हेरोइन की एक और बरामदगी हुई। यह बरामदगी पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की बीएसएफ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।