Loading...
- Advertisement -
HomePunjabFazilkaपंजाबः शहरी कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाबः शहरी कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः बरनाला के शहरी कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व एमसी महेश कुमार लोटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सुबह-सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शहर के एक रेस्टोरेंट में बीती रात हुई मारपीट की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों में गुस्सा है और कांग्रेस नेता इसके खिलाफ लामबंद होने लगे हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए थाना सिटी-2 के SHO निर्मल सिंह ने बताया कि बीती रात शहर के एक रेस्टोरेंट में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके संबंध में पंकज बंसल पुत्र राकेश बंसल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि महेश कुमार लोटा, लक्ष, घोना शेलरवाला और टिंकू ने उस पर हमला करके उसकी चेन लूट ली। इस संबंध में पुलिस ने थाना सिटी-2 में धारा 379बी, 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page