Himachalपंजाबः पुलिस ने 51 किलो हेरोइन सहित 370 ड्रग तस्करों को किया...

पंजाबः पुलिस ने 51 किलो हेरोइन सहित 370 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण : पंजाब के सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री बंदरगाह भारत में नशो की तस्करी का नया रास्ता बन गए हैं। पंजाब पुलिस ने पिछले दो महीनों में गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री बंदरगाहों से तस्करी कर लाई गई 185.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को यहां बताया कि खेप पंजाब में पहुंचाई जानी थी।

ताजी कार्रवाई में, एसबीएस नगर पुलिस ने रविवार को गुजरात के भुज से आ रहे एक ट्रक से 38 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जो कि जाहिर तौर पर गुजरात के समुद्री मार्ग से भारत की सीमाओं में दाखिल हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आईजीपी ने कहा कि यह बरामदगी पिछले सप्ताह राज्य में जब्त की गई 13.51 किलोग्राम हेरोइन के अलावा है, जिससे हेरोइन की साप्ताहिक संचयी मात्रा 51.51 किलोग्राम हो गई है।

इससे पहले 12 जुलाई को गुजरात के साथ संयुक्त अभियान के दौरान पंजाब पुलिस ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर एक कंटेनर से 75 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी, जबकि इसी तरह की कार्रवाई में महाराष्ट्र पुलिस के साथ 15 जुलाई को मुंबई में नाहवा शेवा पोर्ट से एक कंटेनर के जरिए 72.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। ड्रग्स रिकवरी पर अपनी साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आईजीपी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में पंजाब पुलिस ने राज्य भर में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 33 वाणिज्यिक सहित 283 एफआईआर दर्ज कर 370 ड्रग तस्करों, सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस को नशों के खिलाफ पूरी आज़ादी देने के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य पंजाब से नशों की बुराई को मिटाने के लिए व्यापक नशा-विरोधी अभियान चलाए गए हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा 1.09 करोड़ रुपये की ड्रग मनी, 13 किलो अफीम, 12 किलो गांजा, 7 क्विंटल पोस्त और 1.36 लाख नशीली दवाओं की गोलियां, कैप्सूल, इंजेक्शन, शीशीयां समेत अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। राज्य भर में नाजुक रास्तों पर नाकेबंदी करने के साथ-साथ नशा प्रभावित क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि 5 जुलाई 2022 को शुरू किए गए विशेष अभियान के बाद इस सप्ताह एनडीपीएस मामलों में 17 और भगौड़ों को गिरफ्तार किया गया, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 247 हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...