Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पक्खोवाल रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदीप निवासी गांव डांगो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंदीप शीशे का कारीगर था, जो महानगर में किसी दुकान पर काम करता था। मंदीप परिवार का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। मृतक के परिजनों ने बताया कि देर रात उनका बेटा काम से वापस आकर बाइक पर बाजार से सामान लेने के लिए गया था। पक्खोवाल रोड पर गांव डांगों नजदीक अंधेरा था। जिससे सड़क पर आ रही लेंटर डालने वाली मशीन उसे नजर नहीं आई।

मशीन चालक भी तेज रफ्तार में था। उसकी लाइट नहीं जग रही थी। इस कारण मंदीप की टक्कर मशीन से हो गई। सड़क पर खून से लथपथ पड़े मंदीप को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। थाना जोधा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक आरोपी पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -