HomeMohaliपंजाब : भारी मात्रा में चाइना डोर सहित एक गिरफ्तार

पंजाब : भारी मात्रा में चाइना डोर सहित एक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर :  चाइना डोर से आम लोगों और पक्षियों की जान का खतरा बना रहता है। चाइना डोर को अब पंजाब में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और चाइना डोर से गुड़िया को उड़ाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए है।  चाइना डोर की चपेट में आने से आए दिन लोग घायल होते हैं। इसे देखते हुए सरकार ने चाइना डोर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। फिर भी यह दुकानों पर बेचा जा रहा है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां CIA ने चाइना डोर के 300 गट्‌टुओं के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

CIA स्टाफ के सहायक थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि वह पुलिस के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी सन्नी शर्मा निवासी टाहली मोहल्ला सिटी फिरोजपुर मोहल्ले में किराना की दुकान चलाता है। वह दुकान पर प्रतिबंधित चाइना डोर भी बेच रहा है। उक्त सूचना के आधार टीम ने दुकान में रेड कर चाइना डोर बरामद की। आरोपी पर थाना फिरोजपुर सिटी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हालांकि बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -