Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाब : 56 करोड़ की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

पंजाब : 56 करोड़ की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : पुलिस ने 8 किलो को हेरोइन पकड़ी है। जिसकी कीमत 56 करोड़ की बताई जा रही है। पुलिस ने 2 आरोपियों को अलग-अलग जगह से पकड़ा है। एक आरोपी से पिस्टल भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि दूसरा आरोपी ठेके पर खेत लेकर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा मंगवाता था। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पहले मामले में थाना लोपो के पुलिस की ओर से पांच किलो हेरोइन पकड़ी गई हैं। जिसकी वैल्यू 35 करोड़ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदीप सिंह उर्फ हीरा निवासी रानियां ने भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर जमीन को ठेके पर लिया हुआ है। जहां वो ड्रोन के जरिए खेतों में हेरोइन फिंकवाता है और फिर ट्रैक्टर के जरिए सप्लाई करता था। पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारा और खेतों में फेंकी गई 5 किलो हेरोइन बरामद की गई साथ ही आरोपी को जगदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। 

इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस ने बदनाम गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के राइट हैंड साहिल से तीन किलो हेरोइन बरामद की गई। साहिल से दो पिस्टल भी बरामद की गई है जिसे आरोपी ने एक हत्या में प्रयोग किया था। साहिल हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट का मुख सरगना है जिन्होंने एक कत्ल को अंजाम दिया था। उस मामले में पुलिस ने पहले ही राहुल और गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। जंडियाला पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -