- Advertisement -
Punjab Government Advertisement
HomeHimachalपंजाबः एक बार फिर गर्वनर को CM Mann ने लिखा पत्र

पंजाबः एक बार फिर गर्वनर को CM Mann ने लिखा पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर से गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा है। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) की बकाया 5 हजार, 637 करोड़ रुपए की राशि जारी न करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में राज्यपाल से अनुरोध किया है कि केंद्र को यह फंड पंजाब को देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर राज्यपाल से इस मुद्दे को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि फंड जारी न होने के कारण गांवों का विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए राज्यपाल उक्त मामला केंद्र के समक्ष उठवाकर  फंड जारी करवाएं। गौरतलब है कि राज्यपाल का कहना था कि मुख्यमंत्री मान उनके पत्रों का जवाब नहीं देते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान पहले भी राज्यपाल को कई पत्र लिख चुके हैं और यह उनका लिखा छठा पत्र है, जिसमें उन्होंने पंजाब को केंद्र से फंड दिलाने की बात कही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page