Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab: निहंग ने मचाया उत्पात, हाथ काटने की धमकी दी, देखें वीडियो

Punjab: निहंग ने मचाया उत्पात, हाथ काटने की धमकी दी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः भारतीय प्रबंधन संस्थान के कैंपस में एक निहंग ने उत्पात मचाया। वह नंगी तलवार लेकर कैंपस में घुसा और छात्रों व प्रबंधन के हाथ काटने की धमकी दी। छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के अनुसार निहंग ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पास स्थित IIM अमृतसर के खंडवाला कैंपस में हंगामा किया। छात्रों के अनुसार बीते मंगलवार को जब वे कैंपस से हॉस्टल की ओर जा रहे थे, उसी समय एक सिख निहंग बाना पहनकर और हाथ में तलवार लेकर घुसा।

निहंग ने आते ही सबसे पहले गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड को जमकर पीटा। उसके बाद तलवार से डराकर कैंपस में दाखिल हो गया। कैंपस में उसने हर किसी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह एक बस में चढ़ गया, जहां उसने स्टूडेंट्स, स्टाफ और बस चालक को धमकाया। स्टूडेंट्स का कहना था कि वे और स्टाफ कैंपस के अंदर सिगरेट नहीं पी सकते। इसलिए कैंपस के बाहर जाकर सिगरेट पीते हैं। इसे लेकर निहंग को ऐतराज था। निहंग ने बस में घुसकर सिगरेट पीने वालों के हाथ काटने की धमकी दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -