Punjab Govt
HomePunjabFirozpurPunjab News: नौजवानों की गुंडागर्दी, युवक की टांग में मारी गोली, अस्पताल...

Punjab News: नौजवानों की गुंडागर्दी, युवक की टांग में मारी गोली, अस्पताल में भी की तोड़फोड़, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः शहर में गुंडागर्दी की वारदातें बढ़ती जा रही है। शहर के बगदादी गेट के पास 40 से 50 युवकों की ओर से एक नौजवान पर हमला कर गोली चलाने का मामला सामने आया है। नौजवान की टांग में गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यही नही हमलावर उक्त नौजवान के पीछे अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने काफी तोड़फोड़ की और मारपीट की भी कोशिश की।

घायल लव ने बताया कि वह दाना मंडी का रहने वाला है। दोपहर को वह बगदादी गेट के पास थे। इस दौरान कुछ युवक एक्टिवा पर आए और आरोप लगाने लगे की वह उन्हें घूर कर देख रहे थे। इस बात को लेकर वहां पर झगड़ा करने लगे। हमने किसी तरह उनसे माफी मांगी और घर आ गए। लेकिन पता नहीं वहीं युवक अपने साथ 40 से 50 युवकों को लेकर शाम को उनके घर के पास पहुंच गए और हथियारों से हमला कर दिया।

इस दौरान फायरिंग भी की, गोली उसकी टांग में जा लगी। जिसके बाद तुरंत घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते हुए सिविल अस्पताल में पहुंच गए। सिविल अस्पताल पहुंचते ही हमलावरों ने हमला कर दिया, इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर बरसाए, अस्पताल के शीशे और सामान की तोड़फोड़ की। जिससे मेडिकल स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -