Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: घर में खाना बनाते समय स्टोव फटने से झुलसा युवक,...

Punjab News: घर में खाना बनाते समय स्टोव फटने से झुलसा युवक, हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के कंगनवाल इलाके में पुरानी चुंगी के सामने घर में खाना बनाते समय अचानक स्टोव फट गया। इस घटना में 22 वर्षीय युवक चंदन कुमार बुरी तरह झुलस गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार चाचा के साथ कंगनवाल में पुरानी चुंगी के पास रहता है और उनके साथ ही टायर पेंचर लगाने का काम करता है।

मंगलवार रात घर में रसोई गैस खत्म होने के कारण उन्होंने खाना बनाने के लिए डीज़ल वाले स्टोव का सहारा लिया। जैसे ही स्टोव जलाकर खाना बनाना शुरू किया अचानक उसमें जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़े चंदन को संभलने का मौका नहीं मिला और वह आग की लपटों की चपेट में आ गया।

मौके पर मौजूद उसके चाचा ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाकर चंदन को तुरंत ऑटो से साहनेवाल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। साहनेवाल सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक युवक काफी ज्यादा झुलस चुका है। प्राथमिक सहायता देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -