Punjab Govt Advertisement
HomePunjabGurdaspurPunjab News: नहर में छलांग लगाकर नौजवान ने की आत्महत्या, परिवार ने...

Punjab News: नहर में छलांग लगाकर नौजवान ने की आत्महत्या, परिवार ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के गांव बब्बेहाली में 4 दिन पहले रंजीत सिंह ने गांव के ही व्यक्ति निशान सिंह से परेशान होकर नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। छलांग लगाने से पहले युवक ने अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर इस संबंधी एक वीडियो भी भेजी थी। जिसमें मृतक ने निशान सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं इस मामले में आज नौजवान का शव बरामद हुआ है।

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिस कारण परिवार ने मृतक की लाश को बबरी बाइपास पर रखकर जम्मू अमृतसर नेशनल हाईवे जाम कर रोष प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को धमकाने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनके बेटे के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बता दें कि नौजवान ने 4 दिन पहले देर रात 11 बजे दुकानदार द्वारा अपमानित किए जाने के बाद दुखी होकर नहर में छलांग लगा दी थी। युवक रणदीप सिंह जो गाड़ियों में स्पीकर लगाने का काम करता था।

छलांग लगाने से पहले युवक ने लाइव होकर आरोप लगाया था कि उसकी दुकान के सामने वाले किराना दुकानदार निशान सिंह ने उसे गालियां दी और अपमानित किया। बाबा दीप सिंह सेवा वेलफेयर सोसाइटी गढ़दीवाल की टीम के गोताखोर नाव सहित मौके पर पहुंचकर और लगातार रणदीप सिंह की तालाश कर रहे थे, करीब 69 घंटे बाद शव को बरामद किया। मृतक रणदीप सिंह के रिश्तेदार ने बताया कि रणदीप सिंह तीन बहनों का अकेला भाई था, जो अपनी दुकान के सामने वाले दुकानदार द्वारा बोले गए अपशब्दों और गालियों को सहन नहीं कर पाया और इस बात से दिल टूट गया। उन्होंने बताया कि आरोपी निशान सिंह फरार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -