मोहालीः 20 के करीब मजदूरों की ओऱ से एक सिक्योरिटी गार्ड विशाल शर्मा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिय पर भी काफी वायरल हो रहा है। जानकारी अनुसार घटना मोहाली के सैक्टर-77 की है। जहां एक नई बिल्डिंग बनाई जा रही थी।
Punjab News: निर्माणधीन बिल्डिंग में Security Guard से मजदूरों ने की मारपीट#Punjab #News #INDvsAUS #PriyankaChopra #SSMB29 pic.twitter.com/r9JmRLgbNg
— Encounter India (@Encounter_India) December 28, 2024
वह 20 करीब मजदूर भाग कर सिक्योरिटी गार्ड की तरफ आते है और उस पर हमला कर देते है। हमले के दौरान मजदूरों के हाथ में डंडे सहित अन्य सामान भी पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि यह विवाद पार्किंग को लेकर हुआ है। जब इस संबंधी पुलिस से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई भी शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
