Punjab Govt AD
HomePunjabBathindaPunjab News: हेरोइन सहित गिरफ्तार Lady Constable को लेकर महिला ने किए...

Punjab News: हेरोइन सहित गिरफ्तार Lady Constable को लेकर महिला ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

क्या चलेगा लेडी कांस्टेबल की कोठी पर बुलडोजर

बठिंडा: पुलिस ने एक सीनियर महिला कांस्टेबल को हेरोइन और थार गाड़ी समेत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी को लेकर एक अन्य महिला ने पूछताछ में बड़े राज खोले हैं। महिला ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि कांस्टेबल की थार की तालाशी के दौरान गाड़ी की पिछली सीटों को उखाड़कर हेरोइन बरामद की गई। ऐसे में साफ पता चलता है कि कांस्टेबल काफी समय से नशे का काम करती थी। महिला का आरोप है कि नाकेबंदी के दौरान पकड़े जाने के बाद लेडी कांस्टेबल ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कहा कि लेडी कांस्टेबल के साथ बठिंडा का बलविंदर सिंह सोनू नामक व्यक्ति उसके साथ मौजूद था, लेडी कांस्टेबल ने नाकेबंदी से पहले ही आधा नशा निकालकर उसे किसी को देने के लिए भेज दिया।

जिसके बाद बलविंदर मौके से फरार हो गया और लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को पुलिस ने नाका लगाकर हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कहा कि पुलिस ने बलविंदर सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि वह कई बार पुलिस को दोनों की शिकायत कर चुकी है। बलविंदर के सिरसा में नशे को लेकर लिंक बने हुए है। महिला का आरोप है कि लेडी कांस्टेबल हेरोइन की पुड़िया बनाकर बलविंदर को देती थी और वह भुच्चो मंडी, सिरसा सहित अन्य जगहो पर नशे की सप्लाई करता था। महिला ने कहा कि बलिवंदर की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े अधिकारियों के नाम सामने आ सकते है। लेडी कांस्टेबल ने विराट ग्रीन 2 करोड़ से अधिक की कोठी बनाई हुई है और किसान चौक पर प्लाट है। वहीं भाई के नाम पर प्लाट अलग से लिया गया है। ऐसे में लेडी कांस्टेबल के पास इतना पैसा कहां से आया जोकि जांच का विषय है। आरोप है कि लेडी कांस्टेबल ड्यूटी पर भी ज्यादा तैनात नहीं रहती थी, उसके पास सारा हाजिरी का रिकार्ड मौजूद है। लेडी कांस्टेबल अक्सर मेडिकल लीव पर रहती थी।

लेडी कांस्टेबल में 20 दिन पहले नई थार निकलवाई है। इसके अलावा ओडी कार, वरना कार, बुलेट सहित अन्य महंगे वाहन मौजूद है। महिला ने कहा कि अगर पुलिस उन्हें लेकर जाए तो वह लेडी कांस्टेबल की प्रॉपर्टी को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है। लेडी कांस्टेबल लंबे समय से नशे की सप्लाई में लगी हुई थी। महिला ने कहा कि लेडी कांस्टेबल उसके पति के साथ 2022 से बलविंदर सोनू के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। पति उससे अलग रहता है और वह एबुलेंस चलाता है। आरोप है कि एंबुलेस की आड़ में नशे की सप्लाई करता है। इस मामले को लेकर उसने कई बार पुलिस को शिकायतें दी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि लेडी कांस्टेबल की उच्च अधिकारियों तक पहुंच है, जिसके चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। काफी हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने बलविंदर के घर पर रेड की ओर कुछ नशा बरामद किया था। महिला ने लेडी कांस्टेबल के इमारत पर बुलडोजर चलाने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -