लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर 2 दिन पहले देर रात मां के साथ सो रहे बच्चे को महिला द्वारा किडनैप कर लिया गया था। एक वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 72 घंटों में गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस केस को रात करीब पौने 12 बजे सुलझाते हुए बच्चे को ग्यासपुरा इलाके से बरामद किया है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਲੁਧਿਆਣਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਕਿਡਨੈਪ ਬੱਚਾ ਬਰਾਮਦ, ਮਹਿਲਾ ਮੁਲਜ਼ਮ ਵੀ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ!
पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी महिला अनीता को काबू कर लिया है और आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार बच्चा चोरी करते समय महिला के साथ दिखने वाला सहयोगी उसका मुंहबोला भाई है। अनीता का पति मुम्बई में काम करता है, वह काफी समय से यहां अकेली अपनी बेटी के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि अनीता की एक बेटी है। कुछ वर्ष पहले उसके दो जुड़वां बच्चे हुए थे जिनकी मौत हो गई थी।
वह काफी समय से परेशान थी। उसने जब बच्चे को खेलता देखा तो उसने मन बना लिया कि वह बच्चे को अपने साथ अपने घर लेकर जाएगी और उसका पालन-पोषण करेगी। पुलिस ने महिला को शक के दायरे में रख कर जांच कर रही है। पुलिस को बच्चों की तस्करी करने का शक है।