बठिंडाः जिले में नौजवान द्वारा जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान की पत्नी कनाडा जाने के बाद किसी और के साथ संबंध में थी। जिससे परेशान होकर नौजवान ने खुदकुशी कर ली। इस बारे में मृतक बवनीत सिंह के परिवार का कहना है कि लड़का और लड़की स्कूल के समय से ही साथ रह रहे थे। 2018 में लड़की के कहने पर लड़के ने उससे शादी कर ली, जिसके बाद लड़के ने लड़की के कहने पर मकान बेच दिया। परिवार का कहना है कि 2018 में लड़की ने कहा था कि उसने विदेश जाना है। जिसके बाद 2021 में लड़के ने पैसे इकट्ठे कर उसे कनाडा भेज दिया था। इसके बाद 2021 के बाद 2023 में आई थी और वापस चली गई।
उन्होंने बताया उसके बाद फिर वह 2024 में लड़के से रिश्तेदारी में शादी समारोह में आई, उस वक्त लड़के ने पत्नी का बैंक खाता चेक किया गया तो उसमें 1 लाख 20 हज़ार रुपये आए हुए थे। जब मेरे लड़के ने उन पैसों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि ये मेरे काम करने वाले लड़के ने भेजे हैं और उसने उससे पैसे लेने थे।जिसके चलते उसने खाते में पैसे डाले हैं। जिसके बाद लड़के को बहू पर शक होने लगा कि उसकी पत्नी का संबंध किसी और लड़की के साथ है। उन्होंने कहा है कि जब वह बहू से पूछता था तो वह उससे बहसबाजी करने लग जाती थी। 2024 वापस जाने के बाद उस लड़की ने परिवार के साथ संपर्क खत्म कर दिया।
परिवार का कहना है कि लड़की ने हमारे सारे नंबर ब्लॉक कर दिए थे। मृतक युवक बवनीत सिंह के परिवार के सदस्यों ने रोते हुए कहा है कि चाहे पुलिस ने लड़के की सास और उसकी पत्नी पर मामला दर्ज कर दिया हो लेकिन उनकी मांग है कि उसे जल्दी गिरफ्तार किया जाए और उस लड़की को कनाडा से वापस लाया जाए। परिवार का कहना है कि अगर पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो आने वाले दिनों में हमारे तरफ से तीखा संघर्ष किया जाएगा।
मृतक युवक के पिता ने कहा है कि वह पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारी है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि उसने इतने साल प्रशासन की सेवा की है, ऐसे में अब उन्हें प्रशासन इंसाफ दिलाए। उन्होंने कहा है कि बेटे ने जिंदा रहते इंसाफ नहीं पाया, आखिर अब वह मर चुका है तो वह चाहते ही कि अब उसे कुछ इंसाफ मिले। दूसरी तरफ थाना थर्मल के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा है कि मृतक युवक के पिता के बयानों के आधार पर हमने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें जुटी हुई हैं। परिवारिक सदस्यों के शुरुआली बयान थे कि मृतक लड़के की पत्नी जो कि विदेश चली गई थी, उसके बाद उसने परिवार से संपर्क खत्म कर दिया था।