फिरोजपुरः आवा बस्ती में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट और परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा है। जिसकी महिला ने अपने फोन में वीडियो भी बनाई है। जिसकी वीडियो सामने आई है।
पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। आरोप है कि वह पहले भी उसे पीटता था। उसका पति न तो उसे उसके रिश्तेदारों से मिलने देता है और न ही उन्हें घर आने देता है। उसने बताया कि शादी के बाद उसके पति ने उसे घर से निकालने की कोशिश भी की है। इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस से शिकायत की गई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
महिला ने बताया कि इस घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत में उसने अपनी और अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस से मदद मांगी है।
वहीं मामले को लेकर पुलिस से संपर्क किया गया, तो जांच अधिकारी जगरूप सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। इस पर कार्रवाई करते उन्होंने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।