गुरदासपुर। शहर के धारीवाल बाईपास पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घाय़ल हो गया। बताया जा रहा है कि एक कार सवार युवक ने बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे ये हादसा हो गया।
घटना की सूचना पाकर डायल 122 की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक गुरदासपुर के मंगलसैन गांव का रहने वाला है और किसी काम से बटाला जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे का पता लगते ही घायल युवक के दोस्त भी मौके पर पहुंच गये।