HomeBreaking NewsPunjab News : 15,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में वसीका...

Punjab News : 15,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में वसीका नवीस गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने जालंधर जिले की सब-तहसील गोराया के वसीका नवीस पवन कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी फगवाड़ा के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर की गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने तहसील फिल्लौर के तहत सब-तहसील गोराया के संयुक्त सब-रजिस्ट्रार और गोराया स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात एक रजिस्ट्री क्लर्क के माध्यम से रजिस्ट्री दर्ज कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है।

जांच के दौरान विजीलेंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को सही पाया। जिसके बाद आरोपी वसीका नवीस को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस मामले की आगामी जांच के दौरान संयुक्त सब-रजिस्ट्रार और रजिस्ट्री क्लर्क की भूमिकाओं की भी जांच की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -