Punjab Govt AD
HomeMohaliPunjab News: नशा मुक्ति केंद्र में हंगामा, स्टाफ पर हमला कर 40...

Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र में हंगामा, स्टाफ पर हमला कर 40 नौजवान हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली। सेक्टर-66 में स्थित नशा मुक्ति केंद्र से एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां से करीब 35 से 40 नौजवान डॉक्टरों और सिक्योरिटी गार्ड्स से मारपीट कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कुछ युवकों ने अचानक हंगामा किया। जब डॉक्टरों और सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और मौके से भाग निकले।

डॉक्टरों का गंभीर आरोप
केंद्र में तैनात डॉक्टरों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यहां भर्ती नशे के आदी युवकों की संख्या बहुत अधिक है। पहले भी कई बार युवक सिक्योरिटी कार्ड दिखाकर और डॉक्टरों से बदसलूकी कर भाग चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब नशा मुक्ति केंद्र से युवक भागे हों। इससे पहले भी पुलिस ने नशे के आदी लोगों को पकड़कर इसी केंद्र में छोड़ा था। उस समय भी 15 से 20 युवक दीवार फांदकर फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने उनमें से कई को दोबारा पकड़ लिया था।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -