फिरोजपुरः जिले में एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें 3 से 4 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं और 2 लोगों की मौत हो गई। घटना फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर स्थित गांव पीर खां शेख (शेखांवाली पुल) के पास हुआ। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मौके पर पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#PunjabNews: दो कारों में आमने सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत news:https://t.co/7JpuAZQlgI… #PunjabAccident #HeadOnCollision #RoadCrashNews #FatalAccident #LiveAccidentFootage pic.twitter.com/nt1IzcjO3n
— Encounter India (@Encounter_India) June 24, 2025
जानकारी देते हुए 108 एम्बुलेंस के चालक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पीर खां शेख नजदीक जंगावाले मोड़ पर दो कारों की आमन-सामने टक्कर हो गई है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 4 के करीब लोग घायल थे। घायलों को मौके पर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल फिरोजपुर की डॉक्टर ने बताया कि जख्मी हालत में 4 लोगों को लाया गया है जिनमें 2 की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर घायल हैं जिनमें से एक को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।