Punjab Govt AD
HomePunjabGurdaspurPunjab News: National Highway पर बेकाबू हुआ प्याज से भरा ट्रक, 15...

Punjab News: National Highway पर बेकाबू हुआ प्याज से भरा ट्रक, 15 फीट नीचे पटला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः अमृतसर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरदासपुर के नजदीकी कस्बा दीनानगर के सिंघोवाल बाईपास पर प्याज से भरा ट्रक बेकाबू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर पी.बी. 22 आर 7768 अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से लगभग 15 फुट नीचे जाकर पलट गया। हादसे में गनीमत यह रही कि ट्रक का चालक और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। हालांकि चालक और कंडक्टर घटना को लेकर डर गए।

दोनों इतने सहमे हुए थे कि वह कैमरे के सामने बोलने की स्थिति में नहीं थे। जानकारी के अनुसार यह ट्रक राजस्थान के जोधपुर से पठानकोट प्याज लेकर जा रहा था। जब यह सिंघोवाल बाईपास पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे किसी अन्य ट्रक ने पास करते समय साइड मार दी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। इस मौके पर ट्रक में भरे सभी प्याज इधर-उधर बिखर गए और ट्रक को भी भारी नुकसान हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -