आनंदपुर साहिबः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन कोई न कोई हादसे की खबर सामने आती है जिसमें ज्यादातर मामलों में चालक की लापरवाही हादसे की मुख्य वजह बनती है और ये लापरवाही कई बार कइयों की जान भी ले लेती है। वहीं कई बार वाहन में तकनीकी खराबी के कारण भी हादसा हो जाता है। ऐसा ही मामला श्री आनंदपुर साहिब से सामने आया है। जहां, हाईवे पर ईंटों से भरा टिप्पर पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और आगामी जांच शुरू कर दी।
जानकारी मुताबिक, नंगर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 6 बजे ईंटों से भरा टिप्पर आ रहा था। इस दौरान लोड ज्यादा होने के चलते अचानक टिप्पर का टायर फट गया जिससे टिपर अनियंत्रित हो गया और चालक से वाहन न संभलने के चलते टिप्पर पलट गया। मालिक ने बताया कि यह टिप्पर रोपड़ की तरफ से ईंटे भरकर आ रहा था और आनंदपुर साहिब के पास टायर फटने के कारण यह सड़क पर पलट गया जिससे ईंटें सड़क पर बिखर गईं। टिपर भी हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गणिमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई।