Punjab Govt AD
HomeMohaliPunjab News: 4 विधानसभा सीटों पर इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

Punjab News: 4 विधानसभा सीटों पर इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में आज 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगी। रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचि के मुताबिक 3 बजे तक 49.61% वोटिंग हुई है। वहीं विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा के उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 65 प्रतिशत मतदान हो चुका है। विभिन्न गांवों का दौरा करने पर पता चला कि वहां अभी भी मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

वोट डालने के लिए मतदाता कतारों में खड़े हुए हैं। जबकि विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक में वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। डेरा बाबा नानक उपचुनाव के लिए 3 बजे तक 52.3 प्रतिशत वोटिंग हुई। हालांकि इस हलके में वोटिंग के लिए अब लंबी कतारें नहीं हैं। होशियारपुर के चबेवाल विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो वहां पर दोपहर 3 बजे तक 40.25 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र बरनाला में दोपहर 3 बजे तक सबसे कम 40 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -