Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: घर के बाहर से BJP नेता का बुलेट लेकर चोर...

Punjab News: घर के बाहर से BJP नेता का बुलेट लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के शिंगला शिवाले रोड मंदिर के भाजपा नेता का बुलेट चोरी करके चोर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया इंचार्ज करण कनोजिया की घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोर फरार हो गए। पीड़ित करण कनोजिया ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी बुलेट घर के बाहर ही खड़ी करते आ रहे थे। रोज की तरह जब वह सुबह काम पर जाने के लिए घर से बाहर निकले तो वहां से बाइक गायब थी। शुरुआत में करण को लगा कि शायद उनका भाई बाइक लेकर कहीं गया होगा।

लेकिन जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो बाइक की चाबी वहीं पड़ी थी और भाई भी घर के अंदर ही सो रहा था। इसके बाद उन्हें चोरी का अहसास हुआ। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में 2 संदिग्ध नजर आए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि 2 चोर सफेद रंग की अपाचे (Apache) मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। एक चोर अपाचे से उतरा और उसने बड़ी ही चालाकी से बुलेट का लॉक तोड़ा।

इसके बाद वह बुलेट को पैदल ही घसीटते हुए गली से बाहर ले गया जबकि उसका दूसरा साथी अपाचे पर उसके पीछे-पीछे चलता रहा। जब से बाइक ली है वह घर के बाहर ही खड़ी होती थी। कभी सोचा नहीं था कि घर के सामने से ही कोई इस तरह बाइक ले जाएगा। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को इस चोरी की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों के रूट को ट्रैक करने और उनकी पहचान करने में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -