Girl in a jacket
HomePunjabFirozpurPunjab News: Sitaram Jewellery Shop से 6.5 किलो गहने लेकर चोर फरार,...

Punjab News: Sitaram Jewellery Shop से 6.5 किलो गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

12 घंटों में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, किया चौकाने वाला खुलासा

फिरोजपुरः चोरी और लूटपाट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कस्बा गुरु हर साहिब में स्थित सीतारमा ज्वैलर की दुकान में 6.5 किलो गहने चोरी की घटना को पुलिस ने 12 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी इवेस्टिगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें 28 तारीख को सीताराम ज्वैलर की दुकान से 6.5 किलो चांदी और सोने के गहने चोरी की शिकायत मिली थी।

इस मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है और उनके कब्जे से 6.5 किलो चांदी बरामद की है। जिसमें एक आरोपी दुकान पर काम करने वाला नौकर है। आरोपियों की पहचान सूरज और विवान के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि दुकान पर काम करने वाले सूरज ने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उक्त आरोपी दुकान में गहनों को लेकर भलीभांती जानता था, जिसके चलतेे उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों को गिरफ्तार के उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन रिमांड हासिल किया गया है। अभी तक आरोपियों का कोई क्रमिनिल रिकार्ड सामने नहीं आया है, लेकिन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -