Punjab Govt
HomeBreaking NewsPunjab News: दपंति में हुआ विवाद, पति पर चाकू से गला रेतने...

Punjab News: दपंति में हुआ विवाद, पति पर चाकू से गला रेतने के लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले के खानपुर मोहल्ले में झगड़े का मामला सामने आया, जहां घर में दपंति में झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि हादसे में महिला का गला रेता गया। महिला ने चाकू से गला रेतने के पति पर आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि वह पति से 8 से 9 माह से अलग किराये के मकान पर रही है। अक्सर उसका पति के साथ विवाद होता रहता था, जिसके चलते वह उससे अलग बेटी के साथ रह रही है।

पीड़ित ललिता ने कहा कि से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले हुई थी और उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप लगाते हुए ललिता ने कहा कि आज उसका पति किराए के मकान में आया और उसके साथ मारपीट की और उसका गला काटने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार पति ने 2 बार उसके गले पर चाकू से हमला किया। इस मौके पर पीड़िता ने न्याय की गुहार भी लगाई। महिला ने कहा कि पति दिल्ली में हैल्लीकॉप्टर के पार्टस बनाने का काम करता है।

दूसरी ओर जब इस मामले को लेकर अस्पताल के डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्तपाल में एक मरीज उनके पास आई थी जिसके गले पर गहरा कट लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि उक्त पीड़ित महिला का इलाज किया जा रहा है। और मरीज की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -