लुधियानाः सेंट्रल जेल में बंद हवालाती को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में गांव कमालपुर में निहंगों के बाने में कुझ लोगो ने एक आल्टो कार लूटने के मामले में रेड करने गए थाना सदर के इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह व चौकी मराडो के इंचार्ज तरसेम सिंह व 2 अन्य पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर घायल किया गया था। इसी मामले में जेल में बंद मनजिंदर सिंह को देर रात के बेसुध हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।
#PunjabNews: सेंट्रल जेल में बंद हवालाती की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने किया दूसरे अस्पताल में रैफर
news:https://t.co/S0l1Me6ZJa#Akhanda2 pic.twitter.com/72PJD9zYl9
— Encounter India (@Encounter_India) April 25, 2025
हवालाती की पहचान 37 वर्षयी मनजिंदर सिंह पुत्र गुरमैल सिंह के रूप में हुई है। पता चला है कि कल मनजिंदर की पेशी थी और शाम के वक़्त जब जेल से वापिस आया तो उसकी हालत खराब थी। जिसके चलते उसे जेल के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर वह बेहोश हो गया। जिसके बाद जेल प्रशाशन द्वारा उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया।
डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख उसे इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि हवालाती मनजिंदर ने पेशी को दौरान नशे की ओवरडोज़ लेने के कारण उसकी हालत बिगडी है। सिविल अस्पताल ले डॉक्टर के मुताबिक मेडिकल जांच के बाद ही कोई पुष्टि की जाएगी।
