लुधियाना: जिले के गांव लोहटबद्दी में पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए इकबालजीत सिंह उर्फ मोना (लगभग 38 वर्षीय) पुत्र निर्मल सिंह का शव पुलिस चौकी लोहटबद्दी की टीम ने इलाके के ही एक घर से बरामद किया है। यह घर गांव की महिला पंच गुरप्रीत कौर का बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पंच के बेटे कुलविंदर सिंह उर्फ सन्नी पुत्र अवतार सिंह, इकबालजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह तथा उधम सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी गांव बरुंडी में दोस्त थे। जिन्होंने पंच के घर पर शराब पी और वहीं सो गए। . अगले दिन पता चला कि मोना पंच के घर में मृत पाया गया। उधम सिंह उसी रात वहां से चला गया था। जबकि पंच गुरप्रीत कौर अपने बेटे के साथ कहीं भाग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश मे छापेमारी शुरू कर दी है।
